अनूपगढ़: अनूपगढ़ के गांव 12 ए में स्थित नर्सरी में मिला ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी
अनूपगढ़ के गांव 12 ए में स्तिथ नर्सरी में आज लगभग 5 फीट लंबा ड्रोन मिला है। इस मामले में एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार ने आज गुरूवार शाम 4 बजे बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर अनूपगढ़ पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा सभी एंगल्स से ड्रोन की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।