सहसवान: दहगवाँ के राव फार्म हाउस पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
सहसवान के राव फार्म हाउस पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से प्रेस वार्ता करते हुए कहा भाजपा सरकार में जंतर मंतर पर छात्रों ने भाजपा का गुरूर तोड़ा है और सरकार को झुकाया, भाजपा सरकार की तानाशाही चल रही है। विकास के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जा रही है, गंगा एक्सप्रेसवे की स्थिति ठीक नहीं है, जिससे आए दिन घटनाएं होती रहती हैं।