हज़ारीबाग: शहर से लेकर बाजार समिति तक पुलिस बलों की रहेगी तैनाती,एसपी ने कहा- मतगणना को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद
लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना को लेकर हजारीबाग में तैयारी पूरी कर ली गई है। हजारीबाग पुलिस की ओर से मतगणना को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि बाजार समिति स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास दो कंपनी सीआरपीएफ, दो कंपनी डीएपी, दो कंपनी जैप के अलावा अन्य पुलिस फोर्स की तैनाती होगी।