हज़ारीबाग: अन्नदा कॉलेज हजारीबाग में इंटरमीडिएट और स्नातक में नामांकन जारी, विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शुरू की गई हेल्प डेस्क
अन्नदा कॉलेज हजारीबाग में इंटरमीडिएट और स्नातक में नामांकन जारी है।सोमवार को बताया जाता है कि कॉलेज ने नामांकन में विद्यार्थियों को सहयोग करने के लिए हेल्प डेस्क शुरू कर दिया गया है। स्नातक में सत्र 2024 से 2028 के लिये चांसलर पोर्टल से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए विद्यार्थी सीधे कॉलेज से नामांकन फॉर्म लेकर भर रहे हैं।