हज़ारीबाग: उपायुक्त ने की मतगणना सुपरवाइजर, गणना माइक्रो ऑब्जर्वर और गणना सहायक कर्मियों के साथ ब्रीफिंग
लोकसभा चुनाव 2024 में 4 जून को होने वाली मतगणना को सुचारू और सफल रूप से संचालित करने के उद्देश्य से मतगणनाकर्मियों के साथ हुई ब्रीफिंग। स्थानीय नगर भवन में दंडाधिकारिओं, पुलिस पदाधिकारीयों व मतगणना कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में मतगणना की जानकारी एवं कई महत्वपूर्व दिशा निर्देश दिए गए।