हज़ारीबाग: नगर भवन में उपायुक्त ने बैठक कर 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारी को लेकर दी जानकारी,तैयारी हुई पूरी
सोमवार को हजारीबाग जिले के नगर भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक दौरान बताई गई कि 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है।वही बैठक में मौजूद दंडाधिकारिओं, पुलिस पदाधिकारीयों व मतगणना कर्मियों को मतगणना की जानकारी के साथ कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।