हसनपुर: उझारी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
सैद नगली क्षेत्र के कस्बा उझारी में महिला आयशा 40 वर्षीय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर घटना की बारीकी से जांच करने।