भीलवाड़ा: शाहपुरा में 'परिंदों के लिए परिंडे' अभियान शुरू, 2100 परिंडे लगाने का लक्ष्य
जय श्री कल्याण मानस मंडल, शाहपुरा शाखा ने रासेड़ गांव से ‘परिंदों के लिए परिंडे’ अभियान की शुरुआत की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित तेजेंद्र दाधीच ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में 2100 परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।