गिरिडीह: दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श थाना के रूप में निमियाघाट थाना को सम्मानित किया गया
निमियाघाट थाना को शुक्रवार को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श थाना के रूप में सम्मानित किया गया। शुक्रवार शाम 5 बजे इसकी जानकारी पर पपरवाटांड एसपी कार्यालय से दी गई।बताया गया कि निमियाघाट के पूर्व थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह को शुक्रवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अवार्ड देकर सम्मानित किया।