गिरिडीह: बाल विवाह मुक्त भारत के आह्वान पर बनवासी विकास आश्रम ने झंडा मैदान से जागरूकता रैली निकाली
बाल विवाह मुक्त भारत के आह्वान पर गुरुवार 11बजे बनवासी विकास आश्रम ने झंडा मैदान से निकाली गई जागरूकता रैली।जागरूकता रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी व लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत बनाने के लिए एकत्रित होने की अपील की।विवाह संपन्न कराने वाले पंडितों व मौलवियों समेत धार्मिक नेताओं हलवाइयों,बैंड बाजा वालों सहित सभी हितधारकों ने अभियान का समर्थन किया।