कैथल: चीका में कार सीख रहे युवक ने ताश खेल रहे लोगों को गाड़ी से उड़ाया, पांच घायल
चीका अनाज मंडी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कार चलाना सीख रहे एक युवक ने मंडी में तास खेल रहे पांच युवकों को गाड़ी से उड़ा दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना सच देवा खाद भंडार के सामने चीका अनाज मंडी की है।