पटना ग्रामीण: IMA हॉल में बदलो बिहार समागम का आयोजन, 9 मार्च को गांधी मैदान में होगा महाजुटान
पटना के IMA हॉल में भाकपा माले के द्वारा बदलो बिहार समागम का आयोजन किया गया। रविवार शाम करीब 5:00 बजे इस बात की जानकारी बदलो बिहार समागम में दी गई की 9 मार्च 2025 को गांधी मैदान में बदलो बिहार महाजुटान का आयोजन किया जाएगा। वहीं भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने अपने संबोधन के दौरान BPSC अभ्यर्थियों के मुद्दे को भी उठाया।