स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अपने सरकारी आवास पर अत्यंत गरिमामय माहौल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर जिले के सम्मानित पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। जिला पदाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं जिला वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और एकजुट होकर जिले के सर्वांगीण विकास, शांति और समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
#IndependenceDay #78thIndependenceDay #DistrictAdministration #TeamWork #Patriotism #Tiranga #JaiHind
Jamui, Bihar | Aug 16, 2026