फरीदपुर: किसान पंजीकरण अभियान तेज, विशेष शिविर में बनीं Farmer ID, प्रशासन ने बढ़ाई रफ्तार
फरीदपुर में किसान पंजीकरण को गति देने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर फरीदपुर तहसील और नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वाधान में नगर पालिका परिषद में लगाया गया शिविर का संचालन तहसीलदार प्रशांत अवस्थी और अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार की देखरेख में हुआ इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बनाना था