आलमनगर: आलमनगर पुलिस ने शराब मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में न्यायालय द्वारा जारी किए गए वारंट के आधार पर शराब के मामले में एक वारंटी की गिरफ्तारी हुई। कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।