आलमनगर: बसनवाड़ा पंचायत के युवक की उड़ीसा में भट्टी ब्लास्ट में हुई थी मौत, शव पहुंचा गांव
बसनवाडा पंचायत के चमरू वासा निवासी 22 वर्षीय दीपक शाह पिता इंद्रदेव साह उड़ीसा के रायपुर मैं एक फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान भट्टी ब्लास्ट हो गया एवं इसकी मौत हो गई। मृतक का कुछ दिन पूर्व ही शादी हुआ था। राजद नेता इंजीनियर नवीन निषाद ने पहुंचकर मृतक के परिवारों को सांत्वना देते हुए उन्हें 5100 रुपया की आर्थिक मदद दिया।