तरबगंज: काशीपुर महाराजगंज बाजार में दुकान में चोरी करते वक्त स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ा, पुलिस के किया हवाले
काशीपुर महाराजगंज बाजार निवासी दुकानदार की दुकान में चोरी करते समय लोगों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार ने तहरीर में बताया कि पत्तल कम पड़ने पर दुकान पर लेने आया तो चोर वहां चोरी कर रहा था। पुलिस ने पकड़े गए चोर के विरुद्ध चोरी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।