तरबगंज: डुमरिया डीह चौराहे पर सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
मंगलवार देर शाम को वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह चौराहे पर पिकअप की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार शिव राम यादव निवासी डुमरिया डीह गंम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बुधवार को कहा कि, मृतक शव को कब्जे पीएम के लिए भेजा गया है। और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।