तरबगंज: न्यायालय के आदेश पर 2 आरोपियों पर नवाबगंज थाने में डकैती का केस दर्ज, ₹1 लाख नकद सहित ₹5.10 लाख छीनने का है आरोप
न्यायालय के आदेश पर नवाबगंज थाने में 2 आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया। बालापुर गांव के चकिया निवासी लालजी ने मुख्य दंडाधिकारी गोंडा के न्यायालय में प्रस्तुत वाद में बताया था कि उन्होंने जमीन का बैनामा 8 दिसंबर को किया था। बब्लू व शिव पूजन ने उनको शराब पिलाकर मिली रकम ₹15 लाख में से ₹1 लाख नकद और ₹4.10 लाख खाते से निकलवाकर छीन लिए।