तरबगंज: दलपतपुर में अवैध असलहों के जखीरे के साथ एक रंगबाज युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
असलहा लहराते हुए रंगबाज युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। दलपतपुर निवासी अनसिल कुमार पुत्र सागर का है जिसमें वह दो अवैध असलहा हाथ में ले रखा है वहीं करीब तीन तमंचे और दर्जनों कारतूस जमीन पर पड़े हैं। गोंडा पुलिस ने एक्स पर किए गए ट्वीट के जवाब में नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है ।