धर्मशाला: भाजपा ने धर्मशाला में संगठन पर्व-2024 की मंडल बैठक की आयोजित, विधायक सुधीर शर्मा रहे मौजूद
बुधवार को करीब 2 बजे धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी धर्मशाला मण्डल "संगठन पर्व-2024" की मण्डल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा जिला संगठनात्मक चुनाव पर्यवेक्षक बिहारी लाल शर्मा जी (प्रदेश महामंत्री), सचिन शर्मा (जिलाध्यक्ष) व विशाल नहरिया सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।