भीलवाड़ा: सुवाणा में फार्म हाउस पर चल रहे जुए पर पुलिस ने किया छापा, 14 गिरफ्तार, ₹62,900 की नकदी बरामद, 11 वाहन जब्त
जिले में संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने सुवाणा स्थित एक फार्म हाउस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार कर ₹62,900 नकद, ताश के पत्ते तथा 11 वाहन जब्त किए हैं।