राठ: राठ क्षेत्र के सैना रोड पर स्कूली बसों में आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत, आधा दर्जन छात्र हुए घायल
Rath, Hamirpur | Aug 20, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर अचानक टायर फटने की वजह से एक स्कूली बस सामने से आ रही दूसरी स्कूली बस से टकरा गई, हुए हादसे में आधा दर्जन स्कूली छात्र घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।