Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image

*गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ग्रामीण विकास को दी रफ्तार; क्षेत्र में 49 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण* नगर।राज्य के गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म द्वारा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण जनजीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित सड़कों, नालियों तथा अन्य सार्वजनिक विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया गया। इन समस्त विकास कार्यों का संपादन राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग तथा विधायक निधि योजना के अंतर्गत सुनिश्चित किया गया है, जिनकी कुल स्वीकृत लागत 49 लाख रुपये से अधिक है। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी तर्ज पर सुविधाएं विकसित करने तथा अंतिम छोर पर स्थित ढाणियों तक सुगम कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस लोकार्पण कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्रामों में बुनियादी विकास कार्यों को धरातल पर उतारा गया है। इसके अंतर्गत जलालपुर क्षेत्र के विकास हेतु राज्य वित्त आयोग के तहत मालीवास में 6 लाख रुपये की लागत से इण्टर लॉकिंग खरंजा मय नाली निर्माण कार्य तथा विधायक निधि योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये की राशि से मालीवास में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक व सामुदायिक आवश्यकताओं को मजबूती देते हुए 15वें वित्त आयोग के तहत जलालपुर में ही 6 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट विकास कार्य (टीन शेड मय इण्टर लॉकिंग व अन्य कार्य) का लोकार्पण संपन्न हुआ। इसी प्रकार, लहरवाडा के मालीवास में पूरण के नोहरे से प्रहलाद के घर की ओर 5 लाख रुपये की लागत से इण्टर लॉकिंग टाईल्स निर्माण कार्य करवाया गया है। क्षेत्रीय विकास की इसी कड़ी में ग्राम सहानका में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिसमें विधायक निधि योजना के अंतर्गत सरदार अजीत सिंह के घर से नत्थन के घर की ओर 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सी.सी. रोड मय नाली तथा 15वें वित्त आयोग के माध्यम से 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित एक अन्य सी.सी. सड़क मय नाली कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त, जलालपुर क्षेत्र में जल निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कृषि भूमि को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग के तहत रूपारेल नदी से घम्माली के खेत की ओर दो अलग-अलग चरणों में 12 लाख रुपये की वित्तीय लागत से निर्मित नालों का लोकार्पण कर सुचारू निकास व्यवस्था बहाल की गई है। लोकार्पण समारोह के उपरांत आयोजित गृह राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में होने वाले सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का अक्षरसः और कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्थानीय जनसमस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु पाबंद किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सरकार की मंशानुरूप सभी स्वीकृत परियोजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर समय पर पूरी की जाएंगी।

Nagar, Bharatpur | Jun 30, 2026

MORE NEWS

*गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने ग्रामीण विकास को दी रफ्तार; क्षेत्र में 49 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण* नगर।राज्य के गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म द्वारा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण जनजीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित सड़कों, नालियों तथा अन्य सार्वजनिक विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया गया। इन समस्त विकास कार्यों का संपादन राज्य वित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग तथा विधायक निधि योजना के अंतर्गत सुनिश्चित किया गया है, जिनकी कुल स्वीकृत लागत 49 लाख रुपये से अधिक है। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी तर्ज पर सुविधाएं विकसित करने तथा अंतिम छोर पर स्थित ढाणियों तक सुगम कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस लोकार्पण कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्रामों में बुनियादी विकास कार्यों को धरातल पर उतारा गया है। इसके अंतर्गत जलालपुर क्षेत्र के विकास हेतु राज्य वित्त आयोग के तहत मालीवास में 6 लाख रुपये की लागत से इण्टर लॉकिंग खरंजा मय नाली निर्माण कार्य तथा विधायक निधि योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये की राशि से मालीवास में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक व सामुदायिक आवश्यकताओं को मजबूती देते हुए 15वें वित्त आयोग के तहत जलालपुर में ही 6 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट विकास कार्य (टीन शेड मय इण्टर लॉकिंग व अन्य कार्य) का लोकार्पण संपन्न हुआ। इसी प्रकार, लहरवाडा के मालीवास में पूरण के नोहरे से प्रहलाद के घर की ओर 5 लाख रुपये की लागत से इण्टर लॉकिंग टाईल्स निर्माण कार्य करवाया गया है। क्षेत्रीय विकास की इसी कड़ी में ग्राम सहानका में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिसमें विधायक निधि योजना के अंतर्गत सरदार अजीत सिंह के घर से नत्थन के घर की ओर 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सी.सी. रोड मय नाली तथा 15वें वित्त आयोग के माध्यम से 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित एक अन्य सी.सी. सड़क मय नाली कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त, जलालपुर क्षेत्र में जल निकासी की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कृषि भूमि को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग के तहत रूपारेल नदी से घम्माली के खेत की ओर दो अलग-अलग चरणों में 12 लाख रुपये की वित्तीय लागत से निर्मित नालों का लोकार्पण कर सुचारू निकास व्यवस्था बहाल की गई है। लोकार्पण समारोह के उपरांत आयोजित गृह राज्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में होने वाले सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का अक्षरसः और कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्थानीय जनसमस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु पाबंद किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सरकार की मंशानुरूप सभी स्वीकृत परियोजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर समय पर पूरी की जाएंगी। - Nagar News