अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल गठित करने के सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने पूछा कि सैनिक कल्याण निगम और उपनल की भूमिका क्या होगी, क्योंकि इनके जरिए पहले से पूर्व सैनिकों को रोजगार दिया जाता है। उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चार साल की सेवा के बाद युवा कम उम्र में ही नौकरी से बाहर हो रहे हैं। प्रतिमा सिंह ने सरकार से युवाओं को गुमराह करने के बजाय अग्निवीर योजना को खत्म करने की दिशा में काम करने की मांग की।