कोरांव: कोरांव में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर संस्मरण व कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा प्रदेश महामंत्री ने संबोधित किया
कोरांव के मनमोहन वाटिका में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा कार्यक्रम व कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल ने डॉ. मुखर्जी को सच्चा राष्ट्रभक्त बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी 'एक देश, दो निशान और दो विधान' के प्रबल विरोधी थे। वे एक कुशल संगठनकर्ता, राजनीतिज्ञ थे।