मंडी: पनारसा में वन मित्र भर्ती के लिए उमड़ी भीड़,506 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
Mandi, Mandi | Feb 7, 2024 मण्डी वन मण्डल के अंर्तगत वन मित्रों की भर्ती के लिये शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता की परीक्षा पनारसा रेंज में बुधवार 7 फरवरी को सुबह 7 बजे से आयोजित की गई। जिसमें कुल 599 अभ्यर्थीयों ने इस पद के लिये आवेदन किया था। वन मित्रों की भर्ती के लिये किये गये शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता की परीक्षा में कुल 506 अभ्यर्थीयों ने भर्ती परीक्षा में भाग लिया।