मंडी: मंडी की नदियों-झीलों में इस बार कम संख्या में पहुंचे विदेशी मेहमान-अजित ठाकुर मुख्य अरण्यपाल वन वृत मंडी
Mandi, Mandi | Feb 7, 2024 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला की ब्यास नदी, पंडोह डैम, लारजी डैम, रिवालसर और सुंदरनगर झील में इन पक्षियों ने अपना डेरा जमाया हुआ हैं।मुख्य अरण्यपाल वन वृत मंडी अजीत ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष यह प्रवासी पक्षी दिसंबर के महीने में आते हैं और फरवरी महीने के अंत तक वापिस चले जाते हैं। इस दौरान फिल्ड स्टाफ को इन पक्षियों पर निगरानी रखने के निर्देश दे दिए हैं।