मंडी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2024 को लेकर छोटी काशी में तैयारियां तेज,9 मार्च को निकलेगी शिवरात्रि की पहली जलेब
Mandi, Mandi | Feb 7, 2024 अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2024 को अब एक महीने के कम समय बचा है, इसे देखते हुए छोटी काशी मंडी में आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आयोजन से जुड़े प्रबंधों की समीक्षा के लिए बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली । उन्होंने सभी केे सहयोग से मेले के भव्य और भावपूर्ण आयोजन की बात कही।