मंडी: ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए है प्रमुख मुद्दा-कृषि विज्ञान केंद्र मंडी प्रभारी डॉ. पंकज सूद
Mandi, Mandi | Feb 7, 2024 कृषि विज्ञान केंद्र मंडी के प्रभारी डॉ. पंकज सूद ने बुधवार को कहा कि मौसम परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग से फसलों सहित लोगों के जनजीवन पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के साथ-साथ अल-नीनो सहित अन्य कारणों से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। इन कारणों का शोध करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पैनल भी कार्य कर रहा है।