मंडी: नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने उपायुक्त मंडी को सौंपा ज्ञापन,केंद्र से की एनपीएस के 9 हजार करोड़ वापिस लौटाने की मांग
Mandi, Mandi | Feb 7, 2024 नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पेंशन बहाल हो चुकी है जो बिल्कुल 1972 के नियमावली के अनुसार कर्मचारियों को मिलना भी शुरू हुई है। अभी तक 800 से अधिक कर्मचारियों को पेंशन मिल चुकी है। जो पैसा एनपीएस के तहत कर्मचारियों का काटा था और सरकार का शेयर जोड़कर यह पैसा केंद्र सरकार के अधीन एनएसडीएल के पास है।