साहिबगंज: लोहंडा जलेबिया घाटी रोड में सड़क दुर्घटना में 2 किशोर गंभीर रूप से घायल व 1 किशोर की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के लोहंडा जलेबिया घाटी रोड में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में अंजुमन नगर के रहने वाले 2 किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए तो वही इस सड़क दुर्घटना में एक अन्य किशोर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीनों किशोर एक ही बाईक पर सवार होकर जलेबिया घाटी की और घूमने के लिए जा रहे थे तभी बाईक पलट गई। उधर पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर जांच कर रही है।