साहिबगंज: जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलेबिया घाटी में सड़क दुर्घटना में तीन किशोर हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया उपचार
जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जिलेबिया घाटी में सड़क दुर्घटना में तीन किशोर घायल हो गए। घायल तीनों किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जिरवाबाडी थाना क्षेत्र निवासी किशोर ईद को लेकर बाइक से जिलेबिया घाटी घूमने गया था उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और किसी चीज से जा टकराई जिसमें तीनों किशोर घायल हो गए।