साहिबगंज जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर विशेष इमाम द्वारा नमाज़ अदा की गयी। नमाज़ खत्म होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के मद्देनज़र चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।