साहिबगंज: सकरोगढ़ में बीती रात बालू लदे ट्रक को सदर एसडीओ ने किया जब्त, किया जिला परिवहन विभाग के हवाले
नगर थाना क्षेत्र के सकरोगढ़ में बीती रात सदर एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार ने एक बालू लदे ट्रक को जब्त करते हुए उसे जिला परिवहन विभाग कार्यालय के हवाले कर दिया है। जहां जिला परिवहन विभाग जब्त किए गए ट्रक के कागजातों की जांच पड़ताल करने में जुटा हुआ था। उधर डीटीओ के आदेश पर जब्त ट्रक से जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया है।