साहिबगंज: शहर स्थित SDO कोठी के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
साहिबगंज शहर के SDO कोठी के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक़ सकरुगढ़ निवासी मनोज गुप्ता के पुत्र उज्जवल कुमार अपने घर से कहीं जा रहा था, तभी SDO कोठी के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें युवक घायल हो गया।