इटारसी: पुलिस ने अवैध शराब तस्कर, फ़रार संदीप मिहानी को नागपुर से किया गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में इटारसी पुलिस को सोमवार शाम करीब 4 बजे बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़े गए आरोपियों के बाद अब फरार चल रहे मुख्य आरोपी संदीप मिहानी को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 24 अप्रैल को सूचना के आधार पर बैतूल मार्ग से एक सफेद टाटा कार से 26 पेटी शराब बरामद हुई थी।