किशनगंज: किशनगंज में डब्ल्यूएचओ की कार्यशाला, तैयार हुआ नया आरआई माइक्रोप्लान
किशनगंज बीसीएमएचओ कार्यालय के सभागार में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए डब्ल्यूएचओ की ओर से आरआई माइक्रोप्लान पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। अध्यक्षता बीसीएमएचओ निशांत सैनी ने की। बीपीएम वरुण शर्मा मौजूद रहे। डब्ल्यूएचओ के एसएमओ अनुरूप तिवारी, मॉनिटर जितेंद्र कुमार व सावन कुमार ने प्रशिक्षण दिया।