कौंधियारा में दर्दनाक हादसा, बिजली का खंभा गिरने से महिला की मौत
यूनाइटेड भारत बारा
मनोज कुमार बिन्द
प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के मड़िगवां गांव में बुधवार शाम आए तेज तूफान के दौरान 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन का खंभा गिरने से 60 वर्षीय पछराजी देवी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मामले में कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
Bara, Allahabad | Jun 18, 2026