Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

असवां में मकदुम्म पहाड़ बचाने को धरना शुरू यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द बारा, प्रयागराज। असवां गांव में मकदुम्म पहाड़ और राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन प्रयाग के उपजिलाध्यक्ष ऋषि पांडे के नेतृत्व में धरना शुरू हो गया। सपा नेता राजू पासी ने भी पहुंचकर समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने पहाड़ क्षेत्र में खनन व कटान पर रोक लगाने, मोरों के आवास की सुरक्षा और क्षेत्र को संरक्षित घोषित करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Bara, Allahabad | Jun 22, 2026

MORE NEWS

मकदुम्म पहाड़ और मोर संरक्षण को लेकर असवां में धरना

बारा, प्रयागराज। असवां गांव में मकदुम्म पहाड़ को खनन और कटान से बचाने तथा राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है। आंदोलन का नेतृत्व भाकियू प्रयाग के उपजिलाध्यक्ष ऋषि पांडे कर रहे हैं, जबकि सपा नेता राजू पासी ने भी धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने अवैध खनन पर रोक, पहाड़ को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने और मोरों के लिए सुरक्षित आवास सुनिश्चित करने की मांग की। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा।

मकदुम्म पहाड़ और मोर संरक्षण को लेकर असवां में धरना बारा, प्रयागराज। असवां गांव में मकदुम्म पहाड़ को खनन और कटान से बचाने तथा राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है। आंदोलन का नेतृत्व भाकियू प्रयाग के उपजिलाध्यक्ष ऋषि पांडे कर रहे हैं, जबकि सपा नेता राजू पासी ने भी धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों ने अवैध खनन पर रोक, पहाड़ को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने और मोरों के लिए सुरक्षित आवास सुनिश्चित करने की मांग की। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा।

Bara, Allahabad | Jun 22, 2026

दलित महिला ने लगाया बिना नोटिस घर गिराने का आरोप

यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द 

बारा, प्रयागराज। छिड़ी गांव की निवासी माला देवी ने तहसील प्रशासन पर बिना नोटिस और सुनवाई के उनका मकान बुलडोजर से गिराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से उक्त भूमि पर रह रहा था। 20 जून को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। महिला ने कार्रवाई को अवैध बताते हुए जांच, मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।
 #prayagraj #DM 
 #Police #prayagraj #mamle #ko #nipaksh #jaanch #karaya #jaaye

दलित महिला ने लगाया बिना नोटिस घर गिराने का आरोप यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द बारा, प्रयागराज। छिड़ी गांव की निवासी माला देवी ने तहसील प्रशासन पर बिना नोटिस और सुनवाई के उनका मकान बुलडोजर से गिराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से उक्त भूमि पर रह रहा था। 20 जून को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। महिला ने कार्रवाई को अवैध बताते हुए जांच, मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। #prayagraj #DM #Police #prayagraj #mamle #ko #nipaksh #jaanch #karaya #jaaye

Bara, Allahabad | Jun 22, 2026

जारी रजबहा में भ्रष्टाचार का आरोप, किसान नेता ने सिंचाई विभाग की कार्यशैली पर उठाए सवाल

यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द 
बारा, प्रयागराज। बारा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जारी रजबहा में चल रहे पिचिंग एवं मरम्मत कार्यों में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। किसान नेता ऋषि पांडेय ने सिंचाई विभाग और निर्माण एजेंसी पर गंभीर सवाल उठाते हुए कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
किसान नेता का आरोप है कि नहर में पिचिंग के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण स्थल पर निर्धारित मानकों के अनुरूप कॉम्पेक्शन नहीं कराया गया है, जबकि कंक्रीट और चिनाई कार्य भी गुणवत्ता विहीन दिखाई दे रहे हैं। पिचिंग में लगाए जा रहे पत्थरों का आकार मानक के अनुरूप नहीं है तथा सीमेंट की पकड़ भी कमजोर है, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ऋषि पांडेय ने कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहां हाल ही में कंक्रीट का कार्य कराया गया है, वहां से कई स्थानों पर पौधे उग आए हैं। इससे साफ प्रतीत होता है कि निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे विभागीय मिलीभगत की आशंका भी बढ़ रही है।
क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की जांच नहीं कराई गई तो सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ भविष्य में नहर की संरचना को भी नुकसान पहुंच सकता है। किसानों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अब सभी की निगाहें सिंचाई विभाग पर टिकी हैं कि वह इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देता है और गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों का क्या जवाब देता है।

जारी रजबहा में भ्रष्टाचार का आरोप, किसान नेता ने सिंचाई विभाग की कार्यशैली पर उठाए सवाल यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द बारा, प्रयागराज। बारा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जारी रजबहा में चल रहे पिचिंग एवं मरम्मत कार्यों में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। किसान नेता ऋषि पांडेय ने सिंचाई विभाग और निर्माण एजेंसी पर गंभीर सवाल उठाते हुए कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच की मांग की है। किसान नेता का आरोप है कि नहर में पिचिंग के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माण स्थल पर निर्धारित मानकों के अनुरूप कॉम्पेक्शन नहीं कराया गया है, जबकि कंक्रीट और चिनाई कार्य भी गुणवत्ता विहीन दिखाई दे रहे हैं। पिचिंग में लगाए जा रहे पत्थरों का आकार मानक के अनुरूप नहीं है तथा सीमेंट की पकड़ भी कमजोर है, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऋषि पांडेय ने कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहां हाल ही में कंक्रीट का कार्य कराया गया है, वहां से कई स्थानों पर पौधे उग आए हैं। इससे साफ प्रतीत होता है कि निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे विभागीय मिलीभगत की आशंका भी बढ़ रही है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की जांच नहीं कराई गई तो सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ भविष्य में नहर की संरचना को भी नुकसान पहुंच सकता है। किसानों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की निगाहें सिंचाई विभाग पर टिकी हैं कि वह इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देता है और गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों का क्या जवाब देता है।

Bara, Allahabad | Jun 22, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना बारा परिसर में हुआ योगाभ्यास
यूनाइटेड भारत बारा 
मनोज कुमार बिन्द 
बारा, प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना बारा परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए "करो योग, रहो निरोग" का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोग समाज की कामना के साथ किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर थाना बारा परिसर में हुआ योगाभ्यास यूनाइटेड भारत बारा मनोज कुमार बिन्द बारा, प्रयागराज। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना बारा परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार राय ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए "करो योग, रहो निरोग" का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोग समाज की कामना के साथ किया गया।

Bara, Allahabad | Jun 21, 2026