अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि अकलतरा और पामगढ़ क्षेत्र में एम्बुलेंस की आवश्यकता को देखते हुए प्रभारी मंत्री निधि से तीन नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं।