बलिया: बलिया थाना क्षेत्र, एनएच-31 पर जानीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, दो गंभीर घायल
बलिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर जानीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बृजेश चौधरी और सरिखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया है घटना के बाद राहगीर अंशु राज और स्थानीय लोगों ने घायलों को बलिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेगू