टिब्बी: टिब्बी पुलिस ने हेरोइन के साथ युवक को किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टिब्बी पुलिस ने एक युवक को 1.96 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक हरबंशलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई चक 28 एनजीसी रोही पीरकामड़िया क्षेत्र में खडवंजा सड़क मार्ग के पास की। पुलिस ने मौके से आरोपी आजाद मोहम्मद को गिरफ्तार किया।