कोटकासिम: कोटकासिम में एएसपी जया सिंह ने कहा, सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर, दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं
खैरथल एएसपी जया सिंह ने मंगलवार सुबह 11 बजे कोटकासिम क्षेत्र के प्रमुख ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित इलाकों का औचक निरीक्षण किया एएसपी जया सिंह ने लाडपुर पुलिया बिलाहेड़ी हाजीपुर रोड का जायजा लिय। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों यातायतकर्मियों और संबंधित अधिकारियों के साथ इन स्थानों पर हो रही दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा की।