मऊ: मानिकपुर के हरिजनपुर के पास बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिरकर घायल, मानिकपुर CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर
Mau, Chitrakoot | Jan 15, 2026 मानिकपुर के हरिजनपुर के पास आज गुरुवार की शाम 4:00 बजे बाइक सवार युवक हरिमोहन पुत्र देवी दयाल निवासी गिरधारा पुरवा बाइक से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि हरिमोहन बाइक से मानिकपुर के दतिया से गिरधारा जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। वहीं मानिकपुर CHC से रेफर किए जाने पर हरिमोहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हरिमोहन के पैर में गंभीर चोटआई है।