मऊ: मऊ के अहिरी के पास ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार एक युवक घायल, एक की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
Mau, Chitrakoot | Jan 13, 2026 मऊ के अहिरी के पास बीते सोमवार की दोपहर 3 बजे ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा सवार प्रदीप पुत्र शिवमूरत की मौत हो गई और ई रिक्शा चालक कल्लू तिवारी पुत्र ज्ञानचंद घायल हो गया। दोनों ई-रिक्शा से बालापुर से मऊ जा रहे थे,तभी यह हादसा हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।