मऊ: झांसी मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर रामनगर के बरेठी रोड में एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मचारी घायल
Mau, Chitrakoot | Jan 15, 2026 झांसी मिर्जापुर मुख्य मार्ग में रामनगर के बरेठी रोड के पास आज गुरुवार की शाम 4 बजे 108 एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मचारी रामभवन पुत्र मैकू निवासी पथरौड़ी घायल हो गया।रामभवन रामनगर के लोधौरा बाइक से जा रहा था,तभी यह हादसा हो गया ।वहीं रामभवन को रामनगर CHC से रेफर किए जाने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां उसका इलाज किया जा रहा है।