आगर: आगर मालीखेड़ी रोड पर आधी रात छापा, अवैध खनन माफिया रंगे हाथ पकड़े, पोकलेन-डम्पर जब्त
आगर मालीखेड़ी रोड पर नाग मंदिर के पास बीती आधी रात अवैध खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना मिलते ही एसडीएम मिलिंद ढोके ने नायब तहसीलदार गिरीश सूर्यवंशी की टीम को मौके पर भेजा, जहां पोकलेन मशीन खनन करते और डम्पर मुरम से भरा मिला।छापेमारी के दौरान माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।