🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव 🚨
कोतवाली के सामने सड़क पर लेटी महिला, रिपोर्ट दर्ज न करने का लगाया आरोप
उन्नाव। कोतवाली के सामने उस समय हंगामा देखने को मिला, जब एक महिला सड़क पर लेट गई। महिला का आरोप था कि उसकी शिकायत पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। महिला ने यह भी कहा कि उसका पति पुलिस विभाग में तैनात है, जिसके चलते उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है।
सूत्रों के अनुसार, महिला की शादी प्रेम विवाह से हुई थी। वहीं, मामले को लेकर महिला और उसके पति के बीच पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा अपने पति से परिवार के अन्य सदस्यों की देखभाल और घर पर पैसे भेजने को लेकर आपत्ति जताई जाती है।
महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, जबकि दूसरी ओर पारिवारिक सूत्रों के हवाले से पति द्वारा मानसिक उत्पीड़न किए जाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नही�
Unnao, Unnao | Sep 11, 2026