महनार: देशराजपुर बजरंगबली चौक से इसाकपुर टेक जाने वाली सड़क पर जलजमाव और अधूरी मरम्मत से लोग परेशान#jansamasya
महनार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत देशराजपुर बजरंगबली चौक से इसाकपुर टेक जाने वाली सड़क पर जलजमाव और अधूरी मरम्मत कार्य से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद द्वारा सड़क पर ईंट बिछाकर अधूरा छोड़ देने से यहां भीषण जलजमाव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है।शुक्रवार को दिन के करीब 12 बजे नाराज स्थानीय लोगों और राहगीरों का गुस्सा फूटा।